Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लालू की दोषसिद्धि भारतीय राजनीति का निर्णायक क्षण

हमें फॉलो करें लालू की दोषसिद्धि भारतीय राजनीति का निर्णायक क्षण
नई दिल्ली , सोमवार, 30 सितम्बर 2013 (23:59 IST)
FILE
नई दिल्ली। चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव की दोषसिद्धि को भारतीय राजनीति का निर्णायक क्षण करार देते हुए भाजपा नेता अरुण जेटली ने संप्रग सरकार पर राजद अध्यक्ष को बचाने के लिए सांसदों से जुड़े अध्यादेश को मंजूर करने का आरोप लगाया

जेटली ने अपने वेबसाइट पर लिखा, न्याय आने में 17 वर्ष लगे, जब दोषसिद्धि अपरिहार्य लग रही थी, संप्रग ने दोषसिद्धि के बाद भी जीवन की तैयारी की थी। जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 8 (4) में प्रस्तावित संशोधन प्रस्ताव किया गया।

उन्होंने कहा, जब संसद ने विधेयक को मंजूर नहीं किया और इसे स्थायी समिति के पास भेज दिया तब संप्रग सरकार ने बेशर्मी से अध्यादेश को मंजूरी दी। राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इस अध्यादेश पर हस्ताक्षर करने में हिचक रहे थे और इसे क्यों मंजूर नहीं किया जा सकता था, इसका कारण स्पष्ट है।

जेटली ने कहा, आज हम सबके सामने स्पष्ट है कि यह अध्यादेश क्यों लाया गया।इसका एकमात्र उद्देश्य संप्रग के उन वफादार सहयोगियों को बचाना था जिसे दोषी करार दिए जाने की आशंका थी। अंतत: न्याय हुआ। आप कितने ही बड़े क्यों न हों, कानून सबसे ऊपर है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi