Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वाजपेयी भी शामिल थे मंदिर आंदोलन में-विहिप

हमें फॉलो करें वाजपेयी भी शामिल थे मंदिर आंदोलन में-विहिप
नई दिल्ली , शुक्रवार, 27 नवंबर 2009 (21:57 IST)
विहिप ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी राम जन्मभूमि आंदोलन में शामिल थे, जिसकी परिणति छह दिसंबर 1992 को आयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के रूप में सामने आई।

लिब्रहान आयोग रिपोर्ट में वाजपेयी सहित 68 व्यक्तियों का नाम लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर विहिप प्रमुख अशोक सिंघल ने कहा कि वाजपेयी मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे थे और उन्हें एक बार लखनऊ में गिरफ्तार भी किया गया गया था। मैं नहीं कहूंगा कि वे इसमें शामिल नहीं थे।

उन्होंने कहा कि विवादास्पद ढाँचा गिराए जाने को ‘काला अध्याय’ कहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को प्रतिकूल टिप्पणी करने से मना किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव मंदिर आंदोलन से सहानुभूति रखते थे और मेरी धीरूभाई अंबानी के सौजन्य से राव से तीन बार मुलाकात हुई थी। हालाँकि उनकी (राव) ओर से मस्जिद तोड़े जाने की बात कहना बड़ा झूठ है।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आशोक सिंघल ने कहा कि सामाजिक सद्भाव कायम करने के लिए मुस्लिम समाज को आयोध्या, काशी और मथुरा के हिन्दू धर्मस्थलों पर अपना दावा छोड़ देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को कानून बनाकर राम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए, जैसा सोमनाथ मंदिर की स्थापना के लिए जवाहरलाल नेहरू मंत्रिमंडल के समय सरदार पटेल के नेतृत्व में किया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi