Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विश्व में सर्वाधिक प्रदूषित बेंगलुरु

हमें फॉलो करें विश्व में सर्वाधिक प्रदूषित बेंगलुरु
यरुशलम , बुधवार, 28 नवंबर 2012 (23:22 IST)
एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि भारत में सिलिकॉन वैली के नाम से चर्चित बेंगलुरु शहर विश्व के सबसे अधिक प्रदूषित महानगरों में से एक है।

तेल अबीब विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नासा के तीन उपग्रहों से जुटाई गई आठ साल की जानकारी का अध्ययन करने के बाद मुंबई, न्‍यूयॉर्क और टोक्यो जैसे महानगरों में प्रदूषण का जायजा लिया है।

‘तेल अबीब यूनिवर्सिटी अमेरिकन फ्रेंड्स (एएफटीएयू)' नाम की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार मौजूदा वक्त में चीन का पूर्वोत्तर इलाका, बेंगलुरु समेत भारत, पश्चिम एशिया और मध्य अफ्रीका प्रदूषण बढ़ने के मामले में सबसे आगे हैं।

इसके अनुसार वर्ष 2002 से 2010 के दौरान इन क्षेत्रों में एयरोसोल (गैस में मिले ठोस कण या द्रव्य) की मात्रा में 34 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वेबसाइट के अनुसार यूरोप और पूर्वोत्तर एवं मध्य उत्तरी अमेरिका में एयरोसोल की मात्रा में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है।

इस अध्ययन में ह्यूस्टन, क्यूरीतिबा (ब्राजील) और स्टॉकहोम (स्वीडन) को सबसे साफ शहरों में बताया गया है। इस अध्ययन को ‘अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लाइमेट चेंज’ में प्रकाशित किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi