Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वेश्यावृत्ति मामले में यूगांडाई महिला गिरफ्तार

हमें फॉलो करें वेश्यावृत्ति मामले में यूगांडाई महिला गिरफ्तार
नई दिल्ली , शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2014 (23:57 IST)
FILE
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन में अपने देश की महिलाओं को वेश्यावृति में धकेलने के आरोप में यूगांडा की एक महिला गिरफ्तार की गई है।

पुलिस ने आज यहां बताया कि तीन यूगांडाई महिलाएं तीन फरवरी को दिल्ली सरकार के पास पहुंची थीं और आरोप लगाया था कि उन्हें अच्छी नौकरी देने के वादे के साथ भारत लाया गया लेकिन उन्हें ड्रग माफियाओं द्वारा बंधक बना लिया गया और वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया। उसके बाद पलिस उपायुक्त (दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व) नीला मोहनन ने उनका बयान दर्ज किया।

मंगलवार को इस संबंध में मालवीय नगर थाने में एक मामला दर्ज किया गया। पीड़ितों से प्राप्त जानकारी के आधार पर कल खिड़की एक्सटेंशन में छापे के दौरान नबबाकुला नामक महिला को पकड़ा गया।

बताया जाता है कि नबाकुला को उसी भवन से गिरफ्तार किया गया जहां बिना तलाशी वारंट के आधी रात को छापा मारने के विषय पर दिल्ली के सोमनाथ का कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों कहासुनी हुई थी।

आरोपी महिला को आज सुबह दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। उस पर जबरन वसूली और अनैतिक देह व्यापार समेत भादसं की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उस पर तीन यूगांगाई महिालाओं को वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए उनका पासपोर्ट जबर्दस्ती ले लेने का आरोप लगाया है।

सूत्रों के अनुसार यूगांडा का उच्चायोग इस मामले की जांच पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। अब उस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस जांच कर रही है जो उन्हें यहां लाया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi