Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शशि, मोंटेक समेत 64 को पद्म पुरस्कार

हमें फॉलो करें शशि, मोंटेक समेत 64 को पद्म पुरस्कार
नई दिल्ली , शनिवार, 2 अप्रैल 2011 (11:59 IST)
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने बीते जमाने के बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेकसिंह अहलूवालिया, पहली महिला फोटोग्राफर होमई व्यारवाला समेत 64 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी .प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह तथा कई केंद्रीय मंत्री और विशिष्ट जन उपस्थित थे1

अहलूवालिया, व्यारवाला, अर्थशास्त्री विजय केलकर, उड़िया के जाने-माने कवि सीताकांत महापात्रा तथा अन्य को पद्म विभूषण से नवाजा गया।

शशि कपूर, प्रसिद्ध चित्रकार अर्पिता सिंह, कृष्ण खन्ना, थिएटर कलाकार सत्यदेव गोपालकृष्णन तथा अन्य को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध डिजाइनर दशरथ पटेल और हृदय रोग विशेषज्ञ केबी ग्रांत को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया।

फिल्मकार गिरीश कासारवल्ली, वैज्ञानिक से कार्यकर्ता बनीं सुमन सहाय, कृषि वैज्ञानिक ईए सिद्दीकी तथा अन्य को पद्मश्री से विभूषित किया गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi