Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शीला दीक्षित ने किया नरेन्‍द्र मोदी पर पलटवार

हमें फॉलो करें शीला दीक्षित ने किया नरेन्‍द्र मोदी पर पलटवार
नई दिल्ली , सोमवार, 30 सितम्बर 2013 (18:45 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्‍द्र मोदी पर जवाबी हमला करते हुए निजी हमलों में शामिल होकर और बिना मुद्दे के विवाद पैदा कर 'राजनीति के मानदंडों' को नीचे गिराने के लिए उनकी आलोचना की

दीक्षित की कड़ी प्रतिक्रिया नवंबर के विधानसभा चुनाव से पहले उनके गढ़ में गुजरात के मुख्यमंत्री के प्रचार अभियान शुरू करने के बाद आई है। मोदी ने राहुल गांधी पर दोषी सांसदों और विधायकों को बचाने वाले अध्यादेश के मामले में प्रधानमंत्री का अपमान करने का गुनाह करने का आरोप लगाया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, यह देश के राजनीतिक मानदंडों के अनुसार हमला नहीं था। रातनीतिक हमले व्यक्तिगत नहीं होने चाहिए। राजनीति में कुछ मर्यादा होनी चाहिए। मोदी ने कल की अपनी रैली में राहुल की आलोचना करते हुए लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में इस बात पर फैसला करने को कहा था कि यह देश संविधान के अनुसार चलेगा या शहजादे की मर्जी के हिसाब से।

उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भी आलोचना करते हुए कहा था कि वह यद्यपि 'सरदार' हैं, लेकिन 'असरदार' नहीं हैं।

दीक्षित ने कहा, राहुल गांधी पर उनका हमला दर्शाता है कि यह मुद्दे को समझे बिना किया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कथित तौर पर 'देहाती महिला' से तुलना किए जाने पर दीक्षित ने मोदी की भर्त्सना करते हुए कहा कि उन्होंने बिना मुद्दे के विवाद पैदा करने की कोशिश की।

दीक्षित ने कहा, मेरा मानना है कि उन्होंने तब विवाद पैदा किया है, जब इसकी कोई जरूरत नहीं थी। उनकी टिप्पणी बिना किसी आधार के थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi