Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सपा ने कांग्रेस के लिए छोड़ीं छह सीटें

हमें फॉलो करें सपा ने कांग्रेस के लिए छोड़ीं छह सीटें
नई दिल्ली (भाषा) , रविवार, 8 मार्च 2009 (23:03 IST)
उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच प्रस्तावित गठजोड़ की तस्वीर अब भी अस्पष्ट है तथा सपा ने रविवार को राज्य की 10 और सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, हालाँकि पार्टी ने उम्मीद जताई है कि अभी भी गठबंधन होने की संभावना कायम है।

सपा की इस घोषणा के साथ ही उसके उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। इसका अर्थ यह हुआ है कि वह कांग्रेस के लिए सिर्फ छह सीटें ही छोड़ रही है।

सीटों के तालमेल और गठबंधन के भविष्य के लिए दोनों दलों के बीच बातचीत होती रही है। इस बीच सपा प्रमुख मुलायमसिंह यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरसिंह ने कहा कि उन्हें अभी भी गठबंधन होने की उम्मीद है। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रदेश में 80 सीटें हैं और कुछ सीटों पर दोनों पार्टियों के दोस्ताना मुकाबला हो सकता है।

उधर अपने रुख पर कायम कांग्रेस ने कहा कि 24 सीटों से कम पर राजी होने का सवाल ही नहीं उठता। पार्टी ने सपा को चेतावनी दी कि अगर सपा नहीं मानती तो वह राज्य की सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने को बाध्य होगी।

उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने इलाहाबाद में कहा कि सीटों के तालमेल के बारे में अंतिम निर्णय दस मार्च को दिल्ली में होने वाली पार्टी की केन्द्रीय समिति की बैठक में लिया जाएगा, लेकिन जिन 24 सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, उनसे पीछे हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi