Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

समुद्री लुटेरों के पीछे हैं शक्तिशाली लोग - एंटनी

हमें फॉलो करें समुद्री लुटेरों के पीछे हैं शक्तिशाली लोग - एंटनी
नई दिल्ली , मंगलवार, 28 फ़रवरी 2012 (00:03 IST)
FILE
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि समुद्री लूटपाट के मामले चिंताजनक तरीके से बढ़ रहे हैं और वास्तविक समस्या जमीन पर है, जहां शक्तिशाली लोग जलदस्युओं का समर्थन कर रहे हैं।

हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) पर एक सेमिनार को संबोधित करते हुए एंटनी ने कहा कि क्षेत्र बहुत जटिल है।

उन्होंने कहा समुद्री लूटपाट के मामले चिंताजनक तरीके से बढ़ रहे हैं। समुद्री लूटपाट की चुनौती से अभी प्रभावी तरह से नहीं निपटा जा सका है। आम सहमति है कि जलदस्युओं को समुद्री क्षेत्र में प्रभावहीन किया जा सकता है लेकिन वास्तविक समाधान जड़ों पर ध्यान देने में है, जो जटिल हैं और वास्तव में जमीन पर हैं।

एंटनी ने कहा इस समय समुद्री लूटपाट के मुद्दे पर ध्यान देने की वास्तविक समस्या है। जलदस्यु तो केवल सामने दिख रहे हैं। उनके पीछे तो शक्तिशाली लोग हैं। भारतीय नौसेना ने जलदस्यु संभावित इलाकों से मालवाहक जहाजों के गुजरने के लिए 2008 से अदन की खाड़ी में युद्धपोत तैनात कर रखे हैं।

मंत्री ने कहा कि भारत ने समुद्री लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र के समक्ष कुछ प्रस्ताव रखे हैं, जिनके लिए आम सहमति वाले और सहयोगात्मक प्रयास जरूरी हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi