Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सावधान! भारत में फैल सकता है खौफनाक वायरस...

हमें फॉलो करें सावधान! भारत में फैल सकता है खौफनाक वायरस...
भारत में बारिश के मौसम में बीमारियां फैलना आम बात है लेकिन पता चला है कि भारत में उड़ानों के जरिए खाड़ी देशों में एक कहर बरपा रहा एक जानलेवा वायरस फैल सकता है। एक प्रमुख टीवी चैनल के अनुसार मेर्स (मिडिल ईस्ट रेसपिरेट्री सिंड्रोम) नाम का ये वायरस खाड़ी देशों में अब तक 38 लोगों की जान ले चुका है।

FILE
उल्लेखनीय है कि रविवार को इस वायरस की चपेट में दो मौतें होने के बाद खतरे को भांपते हुए खाड़ी देशों में सेवाएं देने वाली भारतीय विमान कंपनियां चौकन्नी हो गईं। उन्होंने सर्कुलर जारी कर पायलट और केबिन क्रू के सदस्यों को सतर्क रहने को कहा है। भारत पर क्यों है इस जानलेवा वायरस का खतरा... आगे पढ़े...

विशेषज्ञों के अनुसार ये खतरनाक वायरस अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। अब इस जानलेवा वायरस का खतरा भारत पर भी मंडरा रहा है। खतरे की जद में सबसे ज्यादा वो लोग हैं जो खाड़ी देश आते-जाते रहते हैं।

इसीलिए भारतीय एयरलाइंस कंपनियों ने मेर्स के खतरे से निपटने के लिए एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। एयर इंडिया ने अपने स्टाफ को एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर में साफ लिखा है की मेर्स वायरस काफी खतरनाक और जानलेवा है। बचना है तो इन बातों का रखें ध्यान...आगे पढ़ें...

webdunia
FILE
सर्कुलर के मुताबिक सउदी अरब में सफर के दौरान सफाई का खास ख्याल रखें। आंख, मुंह और चेहरे को ज्यादा न छुएं। साफ पानी और खाने का ध्यान रखें। बीमार लोगों के करीब जाने से बचें। बीमार इंसान से बात करते वक्त मुंह ढंक लें। सर्कुलर में लिखी इन हिदायतों को लेकर पायलट और केबिन क्रू के सदस्य पसोपेश में हैं। अनजानी आशंका से डरे पायलटों को ये हिदायतें कारगर नहीं लग रही है।

उनके मुताबिक ऐसे खतरनाक वायरस से बचना काफी मुश्किल है, सउदी के जहाज में काफी भीड़ होती है और हमें नही पता होता है कि इस वायरस ने किसपर हमला कर रखा है। सिर्फ मुंबई से हर रोज तकरीबन 800 यात्री सऊदी आते-जाते हैं। फिलहाल ये पता लगा पाना बेहद मुश्किल है कि कौन-सा मुसाफिर मर्स की चपेट में आ चुका है। क्या कोई और तरकीब है इस वायरस से बचने की... आगे पढ़ें...

गल्फ देशों में यह वायरस काफी खतरनाक है। इसलिए लोगों को काफी सावधानी बरतनी चाहिए। सही समय पर इलाज न मिलने पर मरीज की मौत भी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार अभी तक इस वायरस को गंभीरता से नहीं ले रही है।

WHO ने भी अभी तक कोई कदम नही उठाया है। जानकारों का मानना है कि अगर इस वायरस से बचने की तरकीब फौरन नहीं निकाली गई तो ये मुंबई से होते हुए पूरे देश में फैल सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi