Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सिब्‍बल ने मोदी को दी बहस की चुनौती

हमें फॉलो करें सिब्‍बल ने मोदी को दी बहस की चुनौती
नई दिल्ली , शुक्रवार, 1 नवंबर 2013 (19:01 IST)
FILE
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर ‘झूठ की राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए उन्हें बहस करने की चुनौती दी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक विमर्श व्यक्ति आधारित होने की बजाए देश को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर होनी चाहिए।

webdunia
FILE
सिब्बल की इस चुनौती पर भाजपा ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरुण जेटली उनसे बहस करने के लिए तैयार थे। हालांकि इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे जेटली से तभी बहस करेंगे, जब वे भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बन जाएंगे।

सिब्बल ने कहा कि वे मोदी को बहस की चुनौती इसलिए दे रहें हैं, क्योंकि गुजरात के मुख्यमंत्री संप्रग सरकार के खिलाफ झूठी बातें फैला रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi