Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हीथ्रो एयरपोर्ट से 6000 वीजा स्टीकर चोरी

हमें फॉलो करें हीथ्रो एयरपोर्ट से 6000 वीजा स्टीकर चोरी
नई दिल्ली , बुधवार, 27 फ़रवरी 2013 (17:29 IST)
FILE
नई दिल्ली। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से एक भारतीय राजनयिक के बैग से छह हजार वीजा स्टीकर चोरी हो गए।

विदेश राज्यमंत्री ई अहमद ने लोकसभा में दुष्यंत सिंह के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी देते हुए बताया कि तीन सितंबर 2012 को भारतीय उच्चायोग लंदन को यह सूचित किया गया था कि चार राजनयिक बैग जिनमें से तीन बैग में छह हजार वीजा स्टीकर भरे हुए थे, लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से वहां स्थित भारतीय उच्चायोग ले जाते समय चुरा लिए गए थे।

अहमद ने बताया कि गुम वीजा स्टीकर भारतीय उच्चायोग लंदन को भेजे गए 50 हजार वीजा स्टीकरों की खेप का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि लंदन स्थित संबंधित पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा इस घटना की जानकारी मिलते ही भारत में सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था। वीजा स्टीकरों के किसी प्रकार के दुरुपयोग को रोकने के लिए उचित कार्रवाई की गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi