Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

‍हिन्दीभाषियों पर हमला खेदजनक-पाटिल

हमें फॉलो करें ‍हिन्दीभाषियों पर हमला खेदजनक-पाटिल
नई दिल्ली (वार्ता) , बुधवार, 19 मार्च 2008 (18:56 IST)
सरकार ने मणिपुर में हिन्दीभाषियों पर बुधवार को हुए हमले की घटना पर खेद व्यक्त करते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा जताया तथा राज्य सरकारों को ऐसी घटनाएँ रोकने के लिए ऐहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

केन्द्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने बुधवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि भाषाई आधार पर किसी एक राज्य में नहीं बल्कि कई राज्यों में हिन्दीभाषियों को निशाना बनाने की घटनाएँ हुई हैं, जो अत्यंत दुखद है।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं का उद्देश्य राज्य में अशांति पैदा करना और आर्थिक विकास में अड़चन डालने की कोशिश करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उन इलाकों की पहचान करने को कहा गया है।

पाटिल ने कहा कि उन इलाकों में पुलिस बल बढ़ाकर ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएँ मणिपुर में ही नहीं बल्कि दक्षिण और पश्चिम के राज्यों में हो रही हैं।

पाटिल ने कहा कि कहीं भाषाई आधार पर तो कहीं धर्म के नाम पर राज्य को कमजोर करने के इरादे से लोगों पर हमले की घटनाएँ हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi