Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

11 वैज्ञानिकों को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार

हमें फॉलो करें 11 वैज्ञानिकों को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार
नई दिल्ली (भाषा) , शनिवार, 26 सितम्बर 2009 (18:36 IST)
रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट के अभिषेक धर, एलवी प्रसाद नेत्र संस्थान के संतोष होनावर और हैदराबाद विश्वविद्यालय केवी सुरेश उन प्रमुख 11 अनुसंधानकर्ताओं में शुमार हैं, जिन्हें 2009 के शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

देश के शीर्ष विज्ञान सम्मान की घोषणा वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक समीर ब्रह्चारी ने संस्थान के 67वें स्थापना दिवस समारोह में की।

धर को यह सम्मान भौतिक विज्ञान में योगदान के लिए दिया गया जबकि होनवार और सुरेश को क्रमश: चिकित्सा और गणित विज्ञान के क्षेत्र अनुसंधान के लिए चुना गया है।

हरिश्चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट के राजेश गोपाकुमार को भी भौतिक विज्ञान में उनके योगदान के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया।

भारतीय विज्ञान संस्थान के गिरिधर मद्रास और जयंत रामास्वामी हरित्स को इंजीनियरिंग विज्ञान और इसी अग्रणी संस्थान से एसके सतीश को पृथ्वी विज्ञान में उनके योगदान के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

आईआईएससी के नारायणस्वामी जयरामन और आईआईटी दिल्ली के चारूसीता चक्रवर्ती को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च के अमिताभ जोशी और नेशनल सेंटर फार सेल साइंसेज के भास्कर साहा को जीवविज्ञान के क्षेत्र योगदान के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह इन पुरस्कारों को प्रदान करेंगे जिसमें एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और पाँच लाख रुपए की नकद राशि है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi