Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आम चुनाव 2014, शनिवार को कौन-कहां करेगा रैली

हमें फॉलो करें आम चुनाव 2014, शनिवार को कौन-कहां करेगा रैली
नई दिल्ली , शनिवार, 5 अप्रैल 2014 (08:18 IST)
FILE
नई दिल्ली। आम लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत शनिवार को कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी नागपुर समेत महाराष्ट्र में दो और ओडिशा में एक रैली को संबोधित करने जा रही हैं, तो वहीं राहुल गांधी केरल में 4 जनसभाएं करेंगे। दूसरी ओर केजरीवाल आज सुबह 10 बजे हिसार में रोड शो करते दिखाई देंगे।

आज भाजाप के 34वें स्थापना दिवस के मौके पर मोदी एमपी के शिवपुरी में 4 बजे रैली करने जा रहे हैं, लेकिन भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर वो छह लाख से ज्यादा पोलिंग बूथों के पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।

इसके अलावा झारखंड में ममता की दो सभाएं हैं, जबकि मायावती आज गाजियाबाद और सिकंदराबाद में पार्टी के लिए वोट मांगेंगी। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi