Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उमा भारती ने बोला बुंदेलखंड के बारे में झूठ

हमें फॉलो करें उमा भारती ने बोला बुंदेलखंड के बारे में झूठ
झांसी , शुक्रवार, 18 अप्रैल 2014 (16:46 IST)
FILE
झांसी। लोकसभा चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी उमा भारती को 'प्रवासी चिड़िया' करार देते हुए झांसी से कांग्रेस सांसद प्रदीप जैन ने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि उनकी पार्टी पृथक बुंदेलखंड राज्य सुनिश्चित करेगी जिसका जिक्र भाजपा के घोषणा पत्र में नहीं है।

प्रदीप जैन ने जोर दिया कि कांग्रेस हमेशा से तेलंगाना जैसे छोटे राज्यों के पक्ष में रही है। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश सरकारों पर सूखे से प्रभावित बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए केंद्र के राहत पैकेज को खराब ढंग से लागम करने का आरोप लगाया।

उमा भारती के पृथक राज्य के गठन के वादों को ‘जुमलेबाजी’ करार देते हुए जैन ने साक्षात्कार में कहा कि वे (उमा) प्रवासी चिड़िया हैं। वे चुनाव के बाद यहां से चली जाएंगी। उन्हें मध्यप्रदेश से हटाकर यहां भेज दिया गया है और उत्तरप्रदेश के लोगों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया है।

उमा ने हाल ही में मतदाताओं से वादा किया था कि अगर भाजपा सत्ता में आई तब 3 वर्ष के भीतर पृथक बुंदेलखंड राज्य का गठन किया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi