Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कानपुर में एक लाख वोटों से जीतेंगे जोशी...

हमें फॉलो करें कानपुर में एक लाख वोटों से जीतेंगे जोशी...
कानपुर , रविवार, 16 मार्च 2014 (16:58 IST)
PTI
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कानपुर लोकसभा सीट से मुरली मनोहर जोशी को टिकट की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और उनका दावा है कि अब कांग्रेस के दिन लद गए और जोशी कम से कम 1 लाख वोटों से जीतेंगे।

भाजपा नेताओं के अनुसार जोशी 21 मार्च को प्रत्याशी के रूप में कानपुर आने की संभावना है और पार्टी उनके भव्य और ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी कर रही है। जोशी के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां और रणनीति बन रही हैं।

भाजपा कार्यालय में जोशी के नाम का ऐलान होते ही शनिवार रात से ही मिठाइयां बंट रही हैं और पटाखे फुलझड़ियां छोड़कर कार्यकर्ता खुशी के मारे 2 दिन पहले ही होली का जश्न मना रहे थे। कानपुर से अब लोकसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है।

कांग्रेस से जहां 3 बार सांसद रह चुके और केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल चुनाव मैदान में हैं, वहीं भाजपा से वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, समाजवादी पार्टी से व्यापारी नेता सुरेन्द्र अग्रवाल, 'आप' से डॉ. महमूद रहमानी तथा बसपा से मो. सलीम मैदान में हैं। वैसे सलीम के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन उनकी तैयारियां और शहर में लगे होर्डिंग और पोस्टर से लगता है कि वही बसपा के उम्मीदवार होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi