Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'कुमार सेक्स', 'इंजेक्शन कुमार' वोटरों के नाम

हमें फॉलो करें 'कुमार सेक्स', 'इंजेक्शन कुमार' वोटरों के नाम
FILE
नई दिल्ली। चुनावों में वोटर लिस्ट में गलत नाम होना तो आपने सुना होगा, लेकिन भारत की वोटल लिस्ट में अजीबोगरीब नाम हैं।

देश की वोटर लिस्ट में राहुल गांधी, नरेन्द्र मोदी या फिर अ‍रविंद केजरीवाल एक नहीं, बल्कि कई-कई हैं। सबसे मजेदार नाम झारखंड से है और वो नाम है कुमार सेक्स का।

अब ये स्पेलिंग की गलती है या वास्तव में कोई वोटर इसी नाम का है ये तो चुनाव आयोग ही जाने। वैसे इस सूची में कार्ल मार्क्स, टैबलेट और इंजेक्शन जैसे नाम भी शामिल हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ये पूरी मतदाता सूची देखी जा सकती है। इसमें 302 वोटर ऐसे हैं जिनका नाम है राहुल गांधी। इतना ही नहीं, नरेन्द्र मोदी इस मामले में राहुल पर बहुत भारी पड़ रहे हैं और मतदाता सूची में उनका नाम 1342 बार आता है यानी 1342 वोटरों का नाम नरेन्द्र मोदी हैं।

बात अगर अरविंद केजरीवाल की करें तो 5 अरविंद केजरीवाल भी आयोग की लिस्ट की शोभा बढ़ा रहे हैं। यहां तक कि 588 लोगों का नाम कांग्रेस है। 9 ऐसे भी हैं जिनका नाम है कम्युनिस्ट।

अगले पन्ने पर, हिटलर भी है देश की मतदाता सूची में...


webdunia
FILE
हिटलर भले ही इतिहास के बदनाम पन्नों में खो गया हो लेकिन मतदाता सूची में 1470 लोगों का नाम हिटलर दर्ज है। सबसे ज्यादा बार अगर किसी राजनेता का नाम इस सूची में आया है तो वे हैं सोनिया गांधी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi