Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली की सातों सीटें भाजपा को

हमें फॉलो करें दिल्ली की सातों सीटें भाजपा को
नई दिल्ली , मंगलवार, 15 अप्रैल 2014 (16:00 IST)
FILE
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को दिल्ली में मतदान सम्पन्न होने के बाद स्थिति की समीक्षा की। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कार्यालय में दिल्ली के सभी लोकसभा प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों ने चुनाव की गहन समीक्षा की।

इस समीक्षा में पार्टी को कार्यकर्ताओं से मिले इनपुट और सर्वेक्षण के बाद यह माना गया कि नई दिल्ली में कुछ कमजोर प्रदर्शन के बावजूद राजधानी की सातों सीटों पर भाजपा जीत हासिल कर लेगी। इस समीक्षा के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली में शानदार प्रदर्शन करके के लिए दिन रात मेहनत करने वाले पार्टी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और सभी पार्टी प्रत्याशियों तथा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

एक समाचार पत्र में प्रकाशित एक समाचार के अनुसार इस अवसर पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर जीत की नींव डालने वाले हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश, राजस्‍थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश भेजा जाएगा।

उनका दावा था कि दिल्ली के कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार प्रबंधन का काम संभालने में महारत हासिल है और दिल्ली के कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए इन चार प्रदेशों में भी दिन रात मेहनत कर अपना काम बखूबी पूरा करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi