Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिलिंद देवड़ा बोले, टूट जाएगा भाजपा-शिवसेना गठबंधन

हमें फॉलो करें मिलिंद देवड़ा बोले, टूट जाएगा भाजपा-शिवसेना गठबंधन
नई दिल्ली , गुरुवार, 17 अप्रैल 2014 (14:41 IST)
FILE
नई दिल्ली। मोदी लहर के प्रचार को भाजपा का अहंकार बताते हुए केंद्रीय मंत्री एवं दक्षिण मुम्बई से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा ने दावा किया इस साल के अंत तक होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना से भाजपा का गठबंधन टूट जायेगा।

शिवसेना और मनसे को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए मिलिंद ने कहा कि भाजपा की असली सहयोगी हिन्दी भाषियों के खिलाफ अभियान चलाने वाली पार्टी मनसे है जबकि उसी क्षेत्र (उत्तरप्रदेश और बिहार) से भाजपा, नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए सबसे अधिक सीट मिलने का दावा कर रही है।

राजग में शामिल नहीं होने के बावजूद मनसे द्वारा भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं खड़ा करने के बारे में पूछे जाने पर मिलिंद ने कहा कि नरेन्द्र मोदी मनसे का समर्थन कर रहे हैं और उनका समर्थन चाहते हैं।

शिवसेना मोदी का समर्थन नहीं करती और उनकी तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए सुषमा का नाम लिया गया था। भाजपा की असली सहयोगी मनसे है। शिवसेना से भाजपा का गठबंधन कुछ महीने बाद महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले टूट जायेगा। मुझे लगता है कि भाजपा का मनसे से गठबंधन होगा। यह हाल के घटनाक्रम से स्पष्ट भी है।

मिलिंद ने कहा कि हिन्दी भाषियों, गुजरात एवं दक्षिण भारत के लोगों के खिलाफ समय समय पर अभियान चलाने वाली शिवसेना और मनसे की बांटने की राजनीति को लोग भली-भांति समझ गए हैं और मुझे नहीं लगता कि लोग इन्हें वोट देंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi