Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजनाथसिंह के खिलाफ जावेद जाफरी

हमें फॉलो करें राजनाथसिंह के खिलाफ जावेद जाफरी
FILE
लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने देश की प्रमुख सीटों में से एक लखनऊ से अभिनेता जावेद जाफरी को मैदान में उतारा है। जावेद टीवी शो बूगी वूगी के जज भी हैं।

उल्लेखनीय है कि जाफरी के चुनाव लड़ने के संकेत तब मिले थे जब उन्होंने दो दिन पहले आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात की थी। तब मनीष सिसौदिया भी मौजूद थे।

एक टीवी चैनल से बातचीत में जावेद ने कहा था कि मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं, यह मुझे पता नहीं, लेकिन मैं केजरीवाल को पूरा सपोर्ट करूंगा।

गौरतलब है कि लखनऊ से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं। साथ कांग्रेस ने रीता बहुगुणा जोशी को, बसपा ने नकुल दुबे को तथा सपा ने अशोक वाजपेयी को मैदान में उतारा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi