Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर भाजपा में शामिल

हमें फॉलो करें वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर भाजपा में शामिल
नई दिल्ली , शनिवार, 22 मार्च 2014 (12:32 IST)
FILE
नई दिल्ली। कभी कांग्रेस के नेता रहे और किशनगंज से सांसद रह चुके वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर ने शनिवार को भाजपा में शामिल होकर राजनीति की अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की।

किशनगंज से सांसद रहने के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और फिर बाद में उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी। लेकिन अब वे फिर से राजनीति में आ गए हैं। अपनी राजनीति की दूसरी पारी की शुरुआत इस बार उन्होंने ने भाजपा में शामिल होकर की।

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि मैं नीति के लिए राजनीति में आया हूं। देश को एक बेहतर हाल में लाना है। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi