Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनिया गांधी के खिलाफ उमा भारती?

हमें फॉलो करें सोनिया गांधी के खिलाफ उमा भारती?
नई दिल्ली , गुरुवार, 27 मार्च 2014 (00:58 IST)
FILE
नई दिल्ली। रायबरेली में कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की कोशिश में भाजपा रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ फायरब्रांड हिन्दुत्व नेता उमा भारती को चुनावी मैदान में उतारने पर विचार कर रही है।

पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने पुष्टि की है कि दल उमा भारती को झांसी के बजाए उत्तरप्रदेश के रायबरेली से चुनाव लड़ाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

webdunia
FILE
भाजपा ने पहले ही उमा भारती के झांसी सीट से लड़ने की घोषणा की है। सूत्रों का कहना है कि भारती के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी चुनौती दी जा सकेगी।

कांग्रेस द्वारा वाराणसी सीट से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के खिलाफ किसी लोकप्रिय हस्ती या मजबूत स्थानीय नेता को उतारने का फैसला किए जाने के बाद भगवा पार्टी बदलाव पर विचार कर रही है।

योगगुरु बाबा रामदेव ने भी रायबरेली से उमा भारती की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए इस संबंध में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अनुरोध किया है।

उन्होंने ट्वीट किया था, मैं भाजपा से अपील करता हूं कि वह अपनी मजबूत नेता उमा भारती को रायबरेली में सोनिया गांधी के खिलाफ उतारे। पार्टी सूत्रों ने पुष्टि की है कि रामदेव ने उमा भारती की उम्मीदवारी के संबंध में भाजपा के शीर्ष नेताओं से बातचीत की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi