Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनिया गांधी दो अप्रैल को भरेंगी नामांकन

हमें फॉलो करें सोनिया गांधी दो अप्रैल को भरेंगी नामांकन
, शनिवार, 29 मार्च 2014 (10:46 IST)
FILE
लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से आगामी दो अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

रायबरेली में चुनाव के चौथे चरण में 13 अन्य सीटों के साथ 30 अप्रैल को मतदान होगा। रायबरेली से सटे लखनऊ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। लखनऊ में भी चौथे चरण में ही मतदान होगा।

श्रीमती गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष के नामांकन के समय उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा और दामाद राबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भी इस मौके पर मौजूद रहने की संभावना है।

शर्मा के अनुसार दो अप्रैल को श्रीमती गांधी की कोई सभा फिलहाल आयोजित नहीं है लेकिन वह नामांकन करने के पहले कांग्रेस कार्यालय में पूजा करेंगी। श्रीमती गांधी और उनका परिवार लखनऊ तक हवाई जहाज से आएगा। लखनऊ से सडक मार्ग से रायबरेली पहुंचेंगे। लखनऊ रायबरेली सीमा पर स्थित एक हनुमान मंदिर में भी श्रीमती गांधी पूजा कर सकती हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष तीन बार रायबरेली से सांसद चुनी गयीं है। सन् 2006 में लाभ का पद मामले में इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव में भी वह जीत हासिल कर चुकी है। सन् 2004 में उन्होंने अपने पुत्र राहुल गांधी के लिए अमेठी सीट छोड़कर रायबरेली से चुनाव लड़ी थीं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi