Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जस्टिन एस. आनंद मजिस्ट्रेट जज बने

हमें फॉलो करें जस्टिन एस. आनंद मजिस्ट्रेट जज बने
, शनिवार, 29 जून 2013 (17:07 IST)
अमे‍‍रिका। अटलांटा, जॉर्जिया के एक पूर्व फेडरल प्रॉसीक्यूटर उन प्रसिद्ध भारतीय अमेरिकियों की जमात में शामिल हो गए हैं, जो फेडरल बेंच की सेवा कर रहे हैं। पिछले वर्ष उन्हें नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ जॉर्जिया का यूएस मजिस्ट्रेट जज नियुक्त किया गया था।

उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में बनने वाले वे पहले भारतीय अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज हैं। अटलांटा में पत्नी के साथ रहने वाले आनंद को फरवरी, 2012 में 40 वर्ष की उम्र में बेंच में नामित किया गया था और उन्होंने पिछले वर्ष जून से मामलों को सुनना शुरू कर दिया था।

अमेरिका में मजिस्ट्रेट जजों की नियुक्ति उस जिले के फेडरल जज करते हैं और ये लोग यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट जजों की मदद करने के लिए ‍‍नियुक्‍त किए जाते हैं। अगर इन्हें पूर्ण कालिक पदों के लिए नियुक्त किया जाता है तो वे आठ वर्षीय कार्यकाल के लिए नियुक्त किए जाते हैं और इन्हें फिर से नियुक्त किया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi