Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आमिर खान, कैथरीन बिगेलो सम्म‍ानित होंगे

हमें फॉलो करें आमिर खान, कैथरीन बिगेलो सम्म‍ानित होंगे
, शनिवार, 21 सितम्बर 2013 (20:19 IST)
FILE
वॉशिंगटन। अपने प्रसिद्ध टीवी शो 'सत्यमेव जयते' के लिए बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान को एक अमेरिकी पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनके साथ ही जानी-मानी अमेरिकी फिल्मकार कैथरीन बिगेलो और एक संगठन इंटरनेशनल सेंटर ऑन नॉन वॉयलेंट का‍नफ्लिक्ट (आईसीएनसी) को भी सम्मान के लिए चुना गया है।

इन लोगों को 28 अक्टूबर को वॉशिंगटन डीसी में अमेरिका अब्रॉड मीडिया (एएएम) द्वारा उद्‍घाटक पुरस्कार डिनर में सम्मानित किया जाएगा। एक बयान में एएएम ने कहा है कि खान की टीवी सी‍रीज 'सत्यमेव जयते' ने भारत की सबसे बड़ी चुनौतियों की जांच की है और इसे देश में करोड़ों लोगों ने देखा है।

बिगेलो ने 'जीरो डार्क थर्टी' और 'द हर्ट लॉकर' जैसी फिल्में बनाई हैं जिन्हें युद्ध और आतंकवाद के विरोध को चित्रित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिली है। वर्ष 2010 में बिगेलो को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के तौर पर अकादमी का पुरस्कार भी दिया गया था। यह पुरस्कार पाने वाली वे पहली और एकमात्र महिला हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi