Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

घुसपैठियों के बच्चों को अमेरिकी नागरिकता!

हमें फॉलो करें घुसपैठियों के बच्चों को अमेरिकी नागरिकता!
वॉशिंगटन , बुधवार, 24 जुलाई 2013 (10:49 IST)
FILE
वॉशिंगटन। अमेरिकी सरकार देश में रह रहे घुसपैठियों के करीब 20 लाख बच्चों को नागरिकता देने के लिए एक कानून लाने की तैयारी में है।

इस कानून का प्रारूप बना रही संसद की न्यायिक समिति के अध्यक्ष बॉब गुडलेट ने कहा कि घुसपैठियों के बच्चे अपने माता-पिता के अपराध में हिस्सेदार नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार बच्चों को तो नागरिकता देने के पक्ष में है लेकिन किसी भी सूरत में उनके माता-पिता को नागरिकता नहीं दी जाएगी जो कानूनों का उल्लंघन करके अमेरिका में आए हैं।

देश में इस समय करीब एक करोड़ 10 लाख घुसपैठिए है, जिनमें से 20 लाख 16 वर्ष से कम की उम्र में अपने परिवार के साथ यहां आए थे।

अब तक इन्हें नागरिकता देने का विरोध कर रही रिपब्लिकन पार्टी भी अपने ही सदस्यों, धार्मिक समूहों और लातिन अमेरिकी मूल के अमेरिकियों के दबाव में नए कानून का समर्थन कर रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi