Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने की मांग

हमें फॉलो करें दिलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने की मांग
, शनिवार, 29 जून 2013 (16:45 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी सांसदों ने कैलिफोर्निया राज्य से अनुरोध किया है कि वह कांग्रेस के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय दिलीप सिंह सौंद को कैलिफोर्निया हॉल ऑफ फेम में स्थान दे।

कैलिफोर्निया के 14 सांसदों के एक गुट ने अमी बेरा के नेतृत्व में कैलिफोर्निया के गवर्नर जेरी ब्राउन को एक पत्र लिखा है जिसमें मांग की गई है कि वे पहले भारतीय अमेरिकी कांग्रेस सदस्य दिलीप सिंह सौंद को सम्मानित करें। इन सांसदों ने सौंद को एक ऐसा अग्रणी नायक बताया जिसने मानव अधिकारों के साथ-साथ भारतीय अमेरिकी समुदाय को सम्मानित किया।

दिलीप सिंह सौंद ऐसे पहले भारतीय थे जो 85वीं, 86वीं और 87वीं कांग्रेस में निर्वाचित हुए थे। सौंद का राजनीतिक जीवन 1948 में शुरू हुआ था जब उन्होंने महिला सांसद क्लेयर बूथ ल्यूस के विधेयक का जोरदार समर्थन किया था। इस विधेयक में नागरिकता का अधिकार देने की मांग की गई थी। उन्होंने दक्षिण एशियाई मूल के लोगों को नेचुरलाइज्ड सिटीजन्स बनाने की मांग की थी।

ल्यूस-सेलर कानून पास होने के बाद उन्होंने 1949 में नागरिकता के लिए आवेदन किया और वे अमेरिकी नागरिक बने। एक वर्ष बाद उन्होंने प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव लड़ा और वे सांसद बन गए और इसके बाद लगातार दो बार और वे चुनाव जीतकर कांग्रेस में पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय और राष्ट्रीय हितों के लिए संघर्ष किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi