Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दो भारतीय महिलाएँ संसद में चुनी गई

ब्रिटेन के चुनाव में प्रवासी भारतीय छाएँ

हमें फॉलो करें दो भारतीय महिलाएँ संसद में चुनी गई
ND

ब्रिटेन में पहली बार भारतीय मूल की दो महिलाएँ संसद के निचले सदन के लिए चुनी गई हैं। इसके साथ ही उन्हें ब्रिटेन में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार प्राप्त हो गया है। यह एक नया कीर्तिमान है। कंजर्वेटिव पार्टी की प्रीति पटेल विटम संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतने में सफल रहीं है जबकि लेबर पार्टी की उम्मीदवार वेलेरी वाज वॉलसॉल साउथ से चुनाव जीती हैं। वेलरी वाज भारतीय मूल के सांसद (लेबर पार्टी) कीथ वाज की बहन हैं।

वाज खुद भी लीस्टर ईस्ट की अपनी सीट पर दोबारा काबिज होने में सफल रहे हैं। हालाँकि उन्हें इस बार गत चुनाव की अपेक्षा पाँच प्रतिशत वोट कम मिले हैं। यह पहला मौका है जब भाई-बहन की जोड़ी हाउस ऑफ कामन्स तक पहुँचने में सफल रही है। उम्मीद की जा रही है कि जैसे-जैसे चुनाव नतीजे सामने आएँगे और अधिक एशियाई मूल के लोग जीत हासिल करने में सफल रहेंगे।

कीथ वाज ने बताया कि इस बार प्रतीत होता है कि एशियाई मूल के लोग पिछले रिकार्ड को भी ध्वस्त कर देंगे। उल्लेखनीय है कि पिछली बार एशियाई मूल के 15 सांसद चुनकर हाउस ऑफ कामन्स पहुँचे थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi