Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

निक्की हैली ने रचा इतिहास

भारतीय मूल की पहली महिला गवर्नर

हमें फॉलो करें निक्की हैली ने रचा इतिहास
ND

रिपब्लिकन पार्टी की भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार निक्की हैली ने अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत के गवर्नर पद पर कब्जा जमाकर अमेरिकी राजनीति में इतिहास रच दिया है। वह दूसरी ऐसी भारतीय अमेरिकी नागरिक बन गई हैं जिसने किसी अमेरिकी राज्य के मुखिया पद पर कब्जा जमाया है।

पंजाब से गए सिख माता-पिता की संतान निक्की, जहाँ लुइसियाना के बॉबी जिंदल के बाद गवर्नर बनने वाली दूसरी भारतीय अमेरिकी हैं वहीं वह भारतीय मूल की पहली महिला गवर्नर भी हैं। गवर्नर पद के चुनाव में निक्की को 52 फीसदी मत मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार विंसेंट शीहान के खाते में 46 फीसदी मत गए।

हैली को यह बहुप्रतीक्षित जीत कुछ चिंताजनक क्षणों के बाद मिली। मतगणना में शानदार बढ़त हासिल करने से पहले कभी हैली पिछड़ गईं तो कभी उन्हें शीहान से काँटे की टक्कर का सामना करना पड़ा। शीहान ने हैली को उम्मीद से अधिक कड़ी चुनौती दी।

गवर्नर पद पर हैली की जीत जहाँ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए खुशी लेकर आई वहीं अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के चुनाव में खड़ा कोई भी भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर सका। प्रतिनिधि सभा के चुनाव में छह भारतीय-अमेरिकी थे।

हैली साउथ कैरोलिना में लेक्सिंगटन काउंटी से तीन बार प्रतिनिधिसभा की सदस्य रह चुकी हैं और वह इस राज्य में इस पद पर रहने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी भी हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi