Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विसकॉन्सिन के सिख मनाएंगे पुण्यतिथि

हमें फॉलो करें विसकॉन्सिन के सिख मनाएंगे पुण्यतिथि
, सोमवार, 8 जुलाई 2013 (19:24 IST)
अमेरिका। पिछले वर्ष एक श्वेत व्यक्ति द्वारा गुरुद्वारे में छह श्रद्धालुओं की हत्या करने की तिथि पर राज्य के सिख मृतकों की पुण्यतिथि मनाएंगे और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। इस अवसर पर मृतकों के नाम पर छात्रवृत्ति शुरू की जाएगी और 6 किमी की दौड़ भी आयोजित की जाएगी।

गुरुद्वारे के सदस्य शहर के अधिकारियों से बात कर रहे हैं कि उन्हें मृतकों की शांति और घायलों के सम्मान में रात के समय जागरण करने की अनुमति दी जाए। पुण्य स्मरण के तौर पर शुक्रवार दो अगस्त को अखंड पाठ का कार्यक्रम रखा गया है। इसके पूरा होने में करीब 48 घंटे लगेंगे।

अगले दिन छह मृतकों की याद में छह किमी की दौड़ का आयो‍जन किया जाएगा। दो अगस्त को मिलवॉकी के फेडरल कोर्ट हाउस में एक शोकसभा होगी जिसमें अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारी भी भाग लेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi