Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वेश्यावृत्ति केस में दो भारतीय को कारावास

हमें फॉलो करें वेश्यावृत्ति केस में दो भारतीय को कारावास
लंदन , शनिवार, 31 अगस्त 2013 (18:17 IST)
FILE
लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल के दो व्यक्ति सहित छह लोगों को 16 साल की लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के लिए धन देने या इसका प्रस्ताव देने के मामले में कारावास की सजा दी गई।

लेसेस्टर क्राउन कोर्ट ने एक नाबालिग ब्रिटिश सिख लड़की का सेक्स की वस्तु के तौर पर उपयोग किए जाने के मामले की सुनवाई की।

पच्चीस वर्षीय भरत मोढवाडिया को नाबालिग से यौन संबंध बनाने, बाल पोर्नोग्राफी को उकसाने और देह व्यापार के लिए धन देने पर 16 महीने की सजा हुई जबकि 37 वर्षीय चंद्रेश मिस्त्री को नाबालिग से यौन संबंध बनाने के लिए भुगतान करने का प्रयास करने के लिए आठ महीने की सजा हुई।

मिस्त्री ने फेसबुक के जरिए लोगों को लड़की से यौन संबंध बनाने की व्यवस्था की थी लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए क्योंकि उसे पुलिस जांच के बारे में पता चल गया। इसके अलावा 20 से 39 साल के चार अन्य लोगों को आठ महीने से पांच साल के बीच की जेल की सजा हुई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi