Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय तीरंदाज निशाने के लिए तैयार

हमें फॉलो करें भारतीय तीरंदाज निशाने के लिए तैयार
बीजिंग (भाषा) , शुक्रवार, 8 अगस्त 2008 (23:29 IST)
भारतीय महिला तीरंदाजों की तिकड़ी डोला बनर्जी एल बोम्ब्याला देवी और परिणीता वर्धनेनी शनिवार को ओलिम्पिक ग्रीन आर्चरी फील्ड पर व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में भाग लेकर अपना अभियान शुरू करेंगी।

बोम्ब्याला को यूनान की एलपिदा रामांत्जी और एलेना मोसीकोउ और परिणीता को ऑस्ट्रेलिया की एलेजेंद्रा और कजाक एनास्थासिया के खिलाफ खेलना है।

ओलिम्पिक खेलों की अधिकृत वेबसाइट पर अनुभवी खिलाड़ी डोला बनर्जी को पदक का दावेदार बताया जा रहा है और उनको ऑस्ट्रेलिया की जेन वालेर के साथ भिड़ना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi