Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मेवाड़ अंचल ने दिए चार मुख्यमंत्री

हमें फॉलो करें मेवाड़ अंचल ने दिए चार मुख्यमंत्री
जयपुर , शनिवार, 30 नवंबर 2013 (11:05 IST)
FILE
जयपुर। राजस्थान की राजनीति में मेवाड़ अंचल का खास योगदान रहा है तथा इस अंचल ने अब तक 4 मुख्यमंत्री दिए हैं।

60 साल की राजनीति में करीब 35 वर्षों तक सत्ता में रहे इन मुख्यमंत्रियों में से सर्वप्रथम मोहनलाल सुखाड़िया ने 13 नवंबर 1954 को मुख्यमंत्री पद की बागडोर संभाली और 26 अप्रैल 1967 से 8 जुलाई 1971 तक राज्य के मुख्यमंत्री पद पर रहे। उन्होंने 4 बार विधानसभा का चुनाव लड़ा एवं हर बार विजयी रहे और 17 वर्ष मुख्यमंत्री रहे।

इसके बाद इस अंचल से हरिदेव जोशी ने मुख्यमंत्री की कमान संभाली। उन्होंने 10 बार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा और हर बार विजयी रहने का रिकॉर्ड स्थापित किया हालांकि जोशी मुख्यमंत्री केवल 7 वर्ष ही रहे।

शिवचरण माथुर ने 2 बार 14 जुलाई 1981 एवं दूसरी बार 20 जनवरी 1988 को मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होकर मेवाड़ से तीसरे मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल किया। वे कुल मिलाकर 5 वर्ष तक मुख्यमंत्री के पद पर रहे।

जबकि हीरालाल देवपुरा मेवाड़ से चौथे मुख्यमंत्री बने हालांकि देवपुरा का कार्यकाल केवल 16 माह का ही रहा तथा उन्हें खानापूर्ति वाले मुख्यमंत्री की संज्ञा दी गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi