Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अखिलेश यादव लखनऊ में गिरफ्तार

हमें फॉलो करें अखिलेश यादव लखनऊ में गिरफ्तार
लखनऊ , बुधवार, 9 मार्च 2011 (11:30 IST)
समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तरप्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ किए जा रहे तीन दिवसीय आंदोलन के अंतिम दिन सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव को दिल्ली से लखनऊ आने पर अमौसी हवाई अड्डे के बाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अखिलेश सपा अध्यक्ष मुलायमसिंह यादव के बेटे हैं।

समाजवादी पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने सुबह सवा नौ बजे के करीब उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे दिल्ली से लखनऊ पहुँच कर अमौसी हवाई अड्डे से बाहर आ रहे थे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और सरकार की नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा गत सोमवार से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-आंदोलन किया जा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi