Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंजाब और उत्तरांचल में आज मतदान

हमें फॉलो करें पंजाब और उत्तरांचल में आज मतदान
, सोमवार, 30 जनवरी 2012 (09:03 IST)
पंजाब और उत्तरांचल विधानसभा चुनाव में सोमवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। पंजाब में सभी 117 तथा उत्तरांचल में सभी 70 विधानसभा सीटों पर आज मत पड़ेंगे।

पंजाब में 117 सीटों के लिए 1088 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 1 करोड़ 76 लाख मतदाता करेंगे। चुनाव के लिए 19 हजार 841 मतदान बूथ बनाए गए हैं।

उधर उत्तरांचल की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिन्हें 63.5 लाख मतदाता अपने मत के जरिए चुनेंगे। यहां पर 9 हजार 744 मतदान बूध बनाए गए हैं।

दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। उत्तरांचल के मुख्यमंत्री खंडूरी कोटद्वार से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि निखंक डोईवाला से अपना भाग्य आजमा रहे हैं जबकि हरक सिंह रुद्रप्रयाग से चुनाव मैदान में हैं।

उधर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल लांबी से चुनाव लड़ रहे हैं। अमरिंदर के भाग्य का फैसला पटियाला विधानसभा सीट से होगा। प्रदेश के एक और प्रमुख उम्मीदवार सुखबीरसिंह बादल जलालाबाद से चुनाव लड़ रहे है। (वेबदुनिया न्यूज)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi