Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंचायत का फरमान, प्यार की सजा गैंगरेप...

हमें फॉलो करें पंचायत का फरमान, प्यार की सजा गैंगरेप...
सुरी (पश्चिम बंगाल) , गुरुवार, 23 जनवरी 2014 (11:27 IST)
FILE
सुरी। बीरभूम जिले के लाभपुर में 13 लोगों ने 20 वर्षीय एक आदिवासी लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। ये लोग दूसरे समुदाय के लड़के से लड़की के प्रेम संबंधों के खिलाफ थे।

पुलिस ने बताया कि सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पीड़िता की हालत बेहद गंभीर है। सामूहिक बलात्कार की यह घटना मंगलवार की रात की है।

लड़की के परिवार ने लाभपुर पुलिस थाने में दी गई अपनी शिकायत में कहा कि घटना उनके समुदाय के लोगों की पंचायत के बाद हुई। पंचायत में इन लोगों ने लड़की के दूसरे समुदाय के लड़के से प्रेम संबंधों के लिए दंड देने का फैसला किया और फिर यह घटना हुई।

प्रेमी को भी पुलिस ने तकड़ा...


सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौधरी ने ब्यौरा देने से इनकार करते हुए कहा, ‘प्रथम दृष्टया, उससे सामूहिक बलात्कार हुआ और हमने 13 लोगों को पकड़ा है।’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उस युवक को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे कथित तौर पर लड़की के प्रेम संबंध थे। गिरफ्तार 13 आरोपियों पर सामूहिक बलात्कार और महिला को गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। युवक के खिलाफ आरोप स्पष्ट नहीं हैं।

स्थानीय लोगों के एक तबके ने मीडिया को बताया कि एक कंगारू अदालत के बाद आदिवासियों ने यह ‘शर्मनाक’ फैसला किया, लेकिन इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। जिले में चार साल पहले इसी तरह के मामले में एक आदिवासी लड़की को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था।

यहां भी हुआ बलात्कार...


नाबालिग लड़की के बलात्कार : विशाखापत्तनम के पद्मनाभम थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रेविडी गांव के निकट 19 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर 15 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार किया।

पुलिस के मुताबिक, भीमीली जिला क्षेत्र की रहने वाली लड़की कुछ दिन पहले पद्मनाभम के वेंकटपुरम स्थित अपने रिश्तेदार के घर गई थी।

आज सुबह जब वह घर लौट रही थी तो पड़ोसी गांव का निवासी पी गंगाराजू उसे आम के एक बाग में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi