Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन के नापाक इरादों से सतर्क रहे भारत

हमें फॉलो करें चीन के नापाक इरादों से सतर्क रहे भारत
नागपुर , गुरुवार, 15 मार्च 2012 (19:03 IST)
FILE
पूर्व सेना प्रमुख वीपी मलिक ने कहा है कि भारत को अरुणाचल प्रदेश में चीनी सीमा पर सतर्क रहना चाहिए क्योंकि पूर्वी पड़ोसी भारतीय क्षेत्रों को ‘जबरन हथियाने’ की कोशिश कर सकता है।

उन्होंने कहा भारत को चीन के बुरे इरादों के प्रति सतर्क रहना चाहिए क्योंकि वह अरुणाचल प्रदेश के उत्तर पश्चिम में कुछ क्षेत्रों को जबरन हथिया सकता है। मलिक यहां एक समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने स्थानीय दैनिक ‘द हितवदा’ द्वारा आयोजित गोष्ठी ‘भारत अपनी रक्षा के लिए कितना तैयार है’ को संबोधित करते हुए कहा चीन के साथ भारत की करीब चार हजार किलोमीटर सीमा है और पड़ोसी देश पाक अधिकृत कश्मीर तथा अरुणाचल प्रदेश में अपनी मौजूदगी महसूस करा रहा है..जिसे यह आठ-नौ साल से दक्षिण तिब्बत करार दे रहा है..और इसलिए भारत को सीमाओं पर सतर्क रहना चाहिए।

मलिक के अतिरिक्त पूर्व वायु सेना प्रमुख एवाई टिपनिस तथा पूर्व नौसेना प्रमुख सुशील कुमार ने भी आयोजन में भाग लिया। उन्होंने कहा चीन का रक्षा बजट 11.5 प्रतिशत तक पहुंच चुका है और हमारे नीतिगत मामलों में बजट बढ़ाने की चर्चा तक नहीं हो रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi