Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आडवाणी मेरे लिए आदरणीय-उमा

हमें फॉलो करें आडवाणी मेरे लिए आदरणीय-उमा
नरसिंहपुर (वार्ता) , शुक्रवार, 23 नवंबर 2007 (21:51 IST)
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की धुर विरोधी माने जानी वाली पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि आडवाणी उनके लिए आदरणीय हैं। उल्लेखनीय है कि उमा वरिष्ठ भाजपा नेताओं को पूर्व में कोसती रही हैं।

भाजपा में वापसी की अटकलों के बीच भाजश अध्यक्ष भारती ने कहा कि आडवाणी और भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह उनके लिए आदरणीय हैं।

सुश्री भारती उनके भाजपा में प्रवेश संबंधी सवालों पर पहले काफी देर तक चुप्पी साधे रहीं, लेकिन बार-बार पूछने पर उन्होंने कहा कि दिल्ली जाकर अपने समर्थकों एवं शुभचिंतकों से चर्चा के बाद ही वह कोई निर्णय लेंगी। उन्होंने एक-दो दिन के भीतर स्थिति का खुलासा करने की बात कही।

इससे पहले सुश्री भारती ने नर्मदा नदी के बरमान घाट पर स्नान करने के बाद साकेत धाम दिलहरी आश्रम में संत पद्मदास महाराज के सानिध्य में हवन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi