Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आसाराम बापू आश्रम में महंत पर हमला

हमें फॉलो करें आसाराम बापू आश्रम में महंत पर हमला
नई ‍दिल्ली , सोमवार, 13 दिसंबर 2010 (22:31 IST)
राष्ट्रीय राजधानी में आसाराम बापू के मध्य दिल्ली स्थित आश्रम में सोमवार को तड़के एक वृद्ध महंत और उनके वाहन चालक पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने इस मामले में आश्रम के ही किसी व्यक्ति का हाथ होने का शक जताया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मध्य दिल्ली स्थित राजेंद्र नगर स्थित आसाराम बापू के आश्रम में सुबह करीब चार बजे हुई। अधिकारी ने बताया कि उत्तर भारत के पाँच राज्यों में आश्रम मामलों के प्रभारी महंत मनीभाई पटेल (76) और उनके चालक शैलेश पर यह हमला किया गया।

उन्होंने बताया कि महंत जब सो रहे थे तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। जब वे बाहर आए, तब कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनके चेहरे और सिर पर चोटें आई हैं। इस पर महंत ने शोर मचाया और उनका चालक मौके पर पहुँच गया। उस पर भी उन लोगों ने हमला कर दिया।

इस हमले से दोनों ही लोग अचेत हो गए और उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। बहरहाल, अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का एक मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi