Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी

हमें फॉलो करें उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी
नई दिल्ली , शुक्रवार, 24 जनवरी 2014 (21:46 IST)
नयी दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी का सितम बरकरार है और कई इलाकों में घने कोहरे से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली के लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली है। शहर में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है।

जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की घटना के कारण स्विस नागरिक आर्नो रॉय की मौत हो गई, हालांकि उनके पांच साथियों को बचा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया यह घटना गुलमर्ग में हुई।

कश्मीर घाटी को देश के दूसरे इलाकों से जोड़ने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तरफ का यातायात आज बहाल कर दिया गया। हिमपात के कारण यह राजमर्गा दो दिनों से बंद पड़ा था।

उधर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घने कोहरे के कारण हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर तापमान कम होने के कारण दृश्यता पर भी खासा असर पड़ा। उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर कोहरा रहा। राजस्थान के माउंट आबू में राज्य में सबसे कम दो डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi