Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक करोड़ रुपए के सोने के सिक्के की तस्करी

हमें फॉलो करें एक करोड़ रुपए के सोने के सिक्के की तस्करी
चेन्नई , गुरुवार, 2 सितम्बर 2010 (17:37 IST)
चेन्नई हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री को लगभग एक करोड़ रुपए के सोने के सिक्कों के तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी इन सिक्कों को कथित तौर पर दुबई से तस्करी करके लाया था।

अधिकारियों ने कहा कि 37 वर्षीय आरोपी सैयद फारूक को अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शक के आधार पर उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कस्टम सुरक्षा निकासी से निकलने की कोशिश कर रहा था।

उसने अपने अंत:वस्त्रों में साढ़े चार किलो वजन के 500 सोने के सिक्के छुपाकर रखे हुए थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi