Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक गृहिणी ने यूट्यूब पर मचाया तहलका!

हमें फॉलो करें एक गृहिणी ने यूट्यूब पर मचाया तहलका!
, बुधवार, 30 अक्टूबर 2013 (12:45 IST)
FC
तिरुवनंतपुरम। सोशल मीडिया के सशक्तीकरण के वैसे तो कई उदाहरण हैं, लेकिन केरल की एक गृहिणी चंद्रलेखा इसका सबसे नया उदाहरण हैं। चंद्रालेखा के किचन में एक गाए गाने से रिकॉर्ड‌िंग स्टूडियो तक का सफर बेहद रोचक और फिल्मी है।

दरअसल, एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली 32 वर्षीय चित्रलेखा के चचेरे भाई ने किचन में गीत गुनगुनाते हुए चित्रलेखा का एक ‌वीडियो बनाया और यूट्यूब पर पिछले साल अपलोड कर दिया, लेकिन ये वीडियो चर्चा में तब आया, जब किसी ने फेसबुक पर इस वीडियो को चंद्रलेखा के पते और फोन नंबर के साथ पोस्ट कर दिया।

कुछ देर में ही ये वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो गया। एक महीने के अंदर ही इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा हिट्स मिले। इस वीडियो के वायरल होते ही संगीतकारों की नजर भी चित्रलेखा पर गई और तमिल व मलयालम संगीतकारों ने चित्रलेखा के दरवाजे पर दस्तक देनी शुरू कर दी।

हाल ही में चंद्रलेखा ने रिकॉर्ड‌िंग स्टूडियो में वो गाना रिकॉर्ड किया, जिसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रेया घोषाल को चुना जाना था। इस गीत को संगीत देने वाले डेविड शोन ने चंद्रलेखा को देख अपना विचार बदला और मौका दिया। देखें एक खेतिहर मजदूर का चर्चित वीडियो... अगले पेज पर...

चंद्रलेखा के लिए सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये थी, उनकी पसंदीदा गायिका केएस चित्रा ने उन्हें फोन कर उनकी सुरीली आवाज के लिए बधाई दी। चंद्रलेखा ने संगीत को कोई ट्रेन‌िंग नहीं ली है। वह एक खेतिहर मजदूर की बेटी हैं और आर्थिक हालात के चलते ग्रेजुएशन के बाद पढ़ाई नहीं कर पाईं।


चंद्रलेखा की शादी एलआईसी के एक जूनियर क्ल‌र्क से हो गई। चंद्रलेखा ने स्कूल और कॉलेज स्तर पर गायकी में कई इनाम भी जीते। चंद्रलेखा के इस तीन मिनट के वीडियो ने इसकी पूरी ज‌िंदगी बदल दी। सिर्फ दो महीने में 3.5 लाख से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर ये वीडियो देखा है। उल्लेखनीय बात यह है कि चंद्रलेखा का न तो कोई फेसबुक अकाउंट है और ने ही ईमेल अकाउंट। (फोटो और वीडियो सौजन्य : यूट्‍यूब)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi