Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओडिशा में 14 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया

हमें फॉलो करें ओडिशा में 14 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया
बरहमपुर , बुधवार, 12 दिसंबर 2012 (19:23 IST)
FILE
ओडिशा के गंजम जिले में पुलिस ने बाल अधिकार कार्यकर्ताओं की मदद से कम से कम 14 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया। इन लड़कियों को कथित रूप से तस्करी करके चेन्नई ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।

वैद्यनाथपुर पुलिस थाने के अधिकारी दीपक मिश्र ने कहा, हमने उन्हें मंगलवार को रेलवे स्टेशन जाते वक्त पकड़ा। लड़कियों की उम्र 13 से 17 साल के बीच है और उन्हें बाल संस्था को सौंपा गया है, जबकि आरोपियों और चार पीड़ितों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पोलासारा से दो महिलाएं इन लड़कियों को कपड़ों के उद्योग में काम कराने के लिए चेन्नई ले जा रही थीं। बाल संगठन 'चाइल्ड लाइन' की कार्यकर्ता प्रनति कौर ने कहा कि वे बच्चों के पते की जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने कहा, बच्चों की पहचान सुनिश्चित होने के बाद जिला बाल कल्याण समिति द्वारा उन्हें उनके परिवार से मिलाया जाएगा। हम यह भी सत्यापित करेंगे कि क्या बच्चों को उनके माता-पिता की रजामंदी से चेन्नई ले जाया जा रहा था या नहीं?

'कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर' के प्रांतीय संयोजक सुधीर सबात ने कहा कि गंजम, गजपति और कंधमाल जिलों के गरीब परिवारों की नाबालिग लड़कियों को दलालों द्वारा अन्य राज्यों में तस्करी के जरिए भेजा जा रहा है, जहां उन्‍हें अच्छे वेतन पर नौकरियों का वादा किया जाता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में उन्हें खतरनाक कार्यों में शामिल किया जाता है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि मुख्य जगहों पर निगरानी बढ़ाई जाए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi