Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कब्रिस्तान बना एड्स पीड़ित बच्चों का घर

हमें फॉलो करें कब्रिस्तान बना एड्स पीड़ित बच्चों का घर
प्रतापगढ़ , शुक्रवार, 26 जुलाई 2013 (16:00 IST)
प्रतापगढ़। इसे सामाजिक विडम्बना कहें या किस्मत का खेल कि उत्तरप्रदेश में प्रतापगढ़ जिले में संभावित रूप से एड्स पीड़ित 5 बच्चे 3 महीने से कब्रिस्तान में रह रहे हैं।

जमुआ गांव के रहने वाले इन बच्चों के माता-पिता की कुछ महीने पहले एड्स के कारण मृत्यु हो गई थी। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे भी एड्स से पीड़ित हैं। 4 भाई और 1 बहन के रूप में इन बच्चों में सबसे बड़ा 17 वर्ष का एक लड़का है।

इनके माता-पिता के मरने के बाद इनके रिश्तेदारों ने उन्हें घर से निकाल दिया। अब वे कब्रिस्तान में रहने को मजबूर हैं।

बच्चे एक पेड़ के नीचे पन्नी डालकर रह रहे हैं। गांव वाले उनकी भोजन आदि की व्यवस्था करते हैं। प्रशासन ने अब उन बच्चों को इंदिरा आवास आवंटित कर वित्तीय मदद करने का आश्वासन दिया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi