Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस को फिर सत्ता में लाएँ-मनमोहन

हमें फॉलो करें कांग्रेस को फिर सत्ता में लाएँ-मनमोहन
अंबाला (भाषा) , बुधवार, 7 अक्टूबर 2009 (21:11 IST)
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने बुधवार को हरियाणा की जनता से कहा कि राज्य में कांग्रेस को सत्ता में वापस लौटाएँ क्योंकि ऐसी सरकार केंद्र के साथ तालमेल से काम करेगी और केंद्र द्वारा प्रदत्त योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल कांग्रेस की सरकार यह कर सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी समाज को बाँटने की राजनीति नहीं की बल्कि सभी को अपने साथ लेने के प्रयास किए।

रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने के लिए वैश्विक कारकों और खराब मानसून को जिम्मेदार ठहराते हुए मनमोहन ने जनता को आश्वस्त किया कि सरकार रबी की एक अच्छी फसल के बाद मुद्रास्फीति को संभालने में सक्षम होगी।

उन्होंने कहा कि कठिनतम समय खत्म हो गया है। सरकार रबी की फसल के अच्छे उत्पादन के बाद महँगाई को काबू में कर सकेगी। प्रधानमंत्री ने महँगाई के लिए वैश्विक बाजार में खाद्यान्न की बढ़ती कीमतों, खराब मानसून के चलते सूखे जैसी स्थिति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कालाबाजारी को रोकने के लिए कदम उठाए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में एक ऐसी सरकार की जरूरत है, जो विकाय कार्यों को आगे बढ़ाए तथा आम आदमी के फायदे के लिए कदम उठाए। मतदाताओं के प्रति भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग समझते हैं कि केवल कांग्रेस पार्टी देश को और राज्य को विकास के मोर्चे पर आगे ले जा सकती है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि केंद्र और राज्य उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।

मनमोहन ने कहा कि सूखे के कारण किसानों के कर्ज पर से ब्याज माफ कर दिया गया है और अतिरिक्त बिजली के लिए बंदोबस्त किए गए हैं, जिसने नौ लाख किसानों को लाभ पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की हुड्डा सरकार ने किसानों के 1600 करोड़ रुपए के बिजली के बिल माफ कर दिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने भुगतान नहीं कर सकने वाले किसानों को गिरफ्तार करने के कठोर कानून को खत्म किया और हरियाणा ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है। ऐसा कानून भी बनाया गया है कि ऐसे किसानों की भूमि नीलाम नहीं की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने हुड्डा के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा अन्य राज्यों के लिए उदाहरण पेश करते हुए समृद्ध राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक मौका और दें, राज्य में विकास की गति और बढ़ेगी। राज्य में पूर्ववर्ती गैर कांग्रेसी सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी अब शांति और सुरक्षा के माहौल में सुरक्षित महसूस करता है, जहाँ कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।

हरियाणा में कांग्रेस नीत सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चार नए तापीय विद्युत संयंत्र बनाए जा रहे हैं, जिनमें 2012 तक उत्पादन शुरू हो जाएगा।

तीन औद्योगिकी मॉडल टाउनशिप के अलावा पानीपत, कुंडली-मनेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर पेट्रो केमिकल हब निर्माणाधीन है तथा सोनीपत-जींद-रेवाड़ी के बीच नई रेललाइन को मंजूरी दे दी गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi