Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुत्तों को निशाना बना रहे हैं नक्सली

हमें फॉलो करें कुत्तों को निशाना बना रहे हैं नक्सली
जमशेदपुर , रविवार, 14 मार्च 2010 (14:45 IST)
खूँखार माओवादी छापामार आज कल झारखंड तथा पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के अपने प्रभाव वाले इलाकों में कथित तौर पर बड़ी संख्या में कुत्तों को निशाना बना रहे हैं।

लगभग एक पखवाड़े पहले इस क्षेत्र में अपने खिलाफ शुरू हुए नए अभियान ..ऑपरेशन ग्रीनहंट.. से बौखलाए नक्सली संभवतः पुलिस के खोजी कुत्तों से बचने अथवा अपनी सुराग मिलने के खतरे को समाप्त करने के लिए कुत्तों को मार रहे हैं।

नक्सलियों के विरोध के लिए पुलिस के परोक्ष समर्थन से बनाई गई ग्रामीणों की नागरिक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष शंकर हेम्ब्रम ने कल पत्रकारों से कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में कई मरे कुत्ते पाए गए हैं। हमारे पास पक्की सूचना है कि नक्सली इनकी हत्या कर रहे हैं।

उधर पेटा समेत कई पशु अधिकार संगठनों ने इसके लिए नक्सलियों की भर्त्सना करने हुए इसे तत्काल बंद करने की अपील की है। पेटा के कार्यकर्ता रवि प्रकाश ने कहा कि नक्सलियों को निरीह कुत्तों को बख्श देना चाहिए। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi