Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गाँधी विरोधी किताब पर गुजरात में पाबंदी

राष्ट्रपिता पर किताब में विवादास्पद टिप्पणी

हमें फॉलो करें गाँधी विरोधी किताब पर गुजरात में पाबंदी
गाँधीनगर , बुधवार, 30 मार्च 2011 (16:18 IST)
गुजरात सरकार ने पुलित्जर पुरस्कार विजेता लेखक जोसेफ लीलीवेल्ड की राष्ट्रपिता पर लिखी विवादास्पद किताब ‘महात्मा गांधी एंड हिज स्ट्रगल विद इंडिया’ पर बुधवार को प्रतिबंध लगा दिया।

मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य विधानसभा में आज प्रतिबंध संबंधी घोषणा की और विपक्षी कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया। राज्य में किताब की बिक्री, वितरण, प्रकाशन और उसे प्रसारित करने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

प्रतिबंध की घोषणा करते हुए मोदी ने कहा कि लेखन की प्रकृति विकृत है। इसने समझदार और तार्किक ढंग से सोचने वाले लोगों की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी को बदनाम करने वाली इस किताब के प्रकाशक की न केवल गुजरात में बल्कि पूरे भारत में कड़ी आलोचना की गई है।

मोदी ने कहा कि महात्मा गाँधी न केवल भारत के लिए बल्कि समूचे विश्व के आदर्श हैं। कल्याणकारी कामों के लिए समर्पित उनकी पत्नी भी प्रेरणास्रोत रही हैं, लेखक ने करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत किया है। मोदी ने पूरे देश में किताब पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कहते हुए लेखक से इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी माँगने की माँग की। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi