Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गैंगरेप के बाद फांसी, तीन गिरफ्तार

हमें फॉलो करें गैंगरेप के बाद फांसी, तीन गिरफ्तार
लखनऊ , शुक्रवार, 30 मई 2014 (12:11 IST)
FILE
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना उसैत थाना क्षेत्र के कटरा गांव की है।

गांव की 14 और 15 वर्षीया दो किशोरियों के शव बुधवार को गांव के निकट एक पेड़ से लटके मिले थे। दोनों मंगलवार देर शाम शौच जाने के लिए निकली थी और उसके बाद से ही लापता थीं। परिजनों ने गांव के ही पप्पू, अवधेश और बृजेश पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।

वहीं, प्रभारी पुलिस अधीक्षक मान सिंह चौहान ने गुरुवार को बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सिंह ने कहा कि आरोप है कि परिजनों ने मंगलवार रात घटना की सूचना उसैत थाने के मुख्य आरक्षी छत्रपाल सिंह और सर्वेश कुमार को दी थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi