Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोविंदा संसदीय क्षेत्र से गायब!

हमें फॉलो करें गोविंदा संसदीय क्षेत्र से गायब!
मुंबई (वार्ता) , रविवार, 6 जनवरी 2008 (10:04 IST)
उत्तरी मुम्बई के सांसद एवं अभिनेता गोविन्दा के अपने संसदीय क्षेत्र से लगातार से गायब रहने से परेशान बोरीवली के लोगों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सांसद के बारे में सूचना देने वालों को 51 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष मोहम्मद फारूक आजम ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2004 में चुनाव जीतने के बाद से इस सांसद ने अपना चेहरा नहीं दिखाया है, इसलिए उनका पता लगाने के लिए 51 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की।

आजम ने बताया कि इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को भी पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि मोर्चे ने चटर्जी से आग्रह किया है कि चुनाव जीतने के बाद अपने निवार्चन क्षेत्र से गायब रहने वाले सांसदों को अयोग्य ठहराया जाए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi