Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छठ पूजा हादसा : जिन्दा बच्चों को बताया मुर्दा, घायलों को लाशों में पटका

हमें फॉलो करें छठ पूजा हादसा : जिन्दा बच्चों को बताया मुर्दा, घायलों को लाशों में पटका
, मंगलवार, 20 नवंबर 2012 (13:42 IST)
FILE
बिहार की राजधानी पटना में छठ पूजा के दौरान गंगा नदी के घाट पर भगदड़ मचने से कारण कई लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। आधिकारिक पुष्टि 18 लोगों के मरने की ही की गई है, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि अभी भी कई लोग लापता हैं तो मृतक संख्या बढ़ सकती है। मरने वालों में ज्यादा बच्चे बताए जाते हैं।

जिंदा को मुर्दा घोषित करने पर हंगामा : पटना मेडिकल कॉलेज में ले जाए गए कुछ घायलों को मृत घोषित करने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के बाहर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस को उन पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। लोगों का कहना था कि अस्पताल ने कुछ जिंदा बच्चों को मृत घोषित कर दिया था। कुछ घायलों को मुर्दा घर में भी फेंक दिया गया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हादसा पुल टूटने से नहीं, भगदड़ मचने से हुआ। उन्होंने कहा कि मामले की जांच गृह सचिव को सौंपी गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने घटना पर दुख जताते हुए मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की है। कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर और पार्टी प्रवक्ता एचके वर्मा ने घटना के लिए बिहार सरकार को दोषी ठहराया है औघटना की सीबीआई जांच की मांग की हैकांग्रेराज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने की मांग की है। ।

स्थानीय सांसद और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दोषी पाए गए लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर महतो ने दोषी अधिकारियों को दंडित करने की मांग की है।

गौरतलब है कि छठ बिहार का एक प्रमुख त्योहार है और पटना में यह काफी धूमधाम से मनाया जाता है। गंगा नदी के प्रायः हर घाट पर इस दिन जबर्दस्त भीड़ होती है। 19 नंवबर 2012 सोमवार को शाम के अर्घ्य के दौरान यह घटना हुई। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi